पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में दो घायल, एक की हालत गंभीर

सड़क हादसे में दो घायल, एक की हालत गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरो - एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें एक युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि देवरी थाना क्षेत्र के कांटीदिघी निवासी सकलदेव राय के 25 वर्षीय बेटा सुजीत कुमार राय व उसी गांव के प्रफुल्ल राय के 16 वर्षीय बेटा शुभम कुमार राय अपनी बाइक जेएच11ई/9477 से जमुआ जा रहा था। जाने के क्रम में जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग स्थित जलखरियोडीह पेट्रोल पंप से उक्त दोनों युवकों ने अपनी बाइक में पेट्रोल लेकर ज्योंही सड़क पर चढऩा चाहा कि विपरीत दिशा से आ रही
टाटा महिंद्रा मैक्सिमो से सीधी टक्कर हो गई।
जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं उसपर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए चतरो लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सुजीत कुमार राय को गिरिडीह रेफर कर दिया। इधर बाइक को धक्का मार टाटा महिंद्रा मैक्सिमो के चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पाकर देवरी थाना के एएसआई रामानंद झा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर देवरी थाना कांड संख्या 13/14 अज्ञात वाहन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई।