पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत

स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगाबाद - प्राथमिक विद्यालय बोरोटांड़ की जमीनों पर अतिक्रमणकारियों का अवैध कब्जा बना हुआ है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपायुक्त से की है। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि बेंगाबाद के बोरोटांड़ विद्यालय, जिसका खाता नंबर 17, प्लॉट नंबर 295, रकवा 8 डिसमिल लगभग है, में अवैध रूप से घेराबंदी फुची महतो, विनोद यादव, अनिल महतो, झुपर महतो सहित कई ने कर रखा है। विद्यालय की जमीन अवैध कब्जा किए जाने से विद्यालय में चहारदीवारी और भवन बनाने में परेशानी होगी।




आवेदन में वीरेंद्र यादव, उमाशंकर यादव, अरुण यादव, सुंदर महतो, संतोष यादव, नागेश्वर यादव, बद्री महतो सहित अन्य के हस्ताक्षर हैं।