डुमरी में मनाया गया मतदाता दिवस
डुमरी - प्रखंड के मतदान केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों व पैक्स कार्यालयों में मतदाता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से समारोहों का आयोजन किया गया। इन स्थानों पर उपस्थित मतदाताओं को मतदान के महत्व को बताया गया। उन्हें मतदान करने पर शपथ दिलाई गई। उनके बीच वोटर आई कार्ड बांटा गया। समारोहों में बताया गया कि मतदान शत-प्रतिशत हो, ताकि जनता अपने अनुरूप प्रत्याशी को जीता जा सके। लोकतंत्र में मतदान का भारी महत्व है। एक मत के अंतर से भी प्रत्याशी की जीत हार में बदल सकती है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए व्यक्ति निडर व निर्भय होकर मतदान करें।