जागरूकता के लिए निकाली गई रैली
डुमरी/पारसनाथ - प्रखंड साक्षरता समिति डुमरी प्रखंड के तत्वावधान में मतदाता दिवस के अवसर पर बीआरसी भवन डुमरी से रैली निकाली गई जो डुमरी-जामतारा मुख्य मार्ग से गुजरती हुई बस पड़ाव इसरी बाजार तक जाकर वापस लौट गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अर्चना कुमारी के नेतृत्व में निकली उक्त रैली में प्रखंड के प्रेरक, सह संयोजिका, की-रिसोर्स पंसस, वॉलेंटियर टीचर व मास्टर ट्रेनर शामिल थे। साक्षरता कर्मी करे पुकार, वोट देना हमारा अधिकार जैसे नारों के माध्यम से जनता को प्रेरित किया।
मतदान किए जाने के लिए प्रेरित किया।