- Hindi News
- आरएल वर्मा जयंती समारोह को लेकर समीक्षा बैठक
आरएल वर्मा जयंती समारोह को लेकर समीक्षा बैठक
: एक फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा समारोह
भास्कर न्यूज - जमुआ
कोडरमा के पूर्व सांसद स्व रीतलाल प्रसाद वर्मा की जयंती की तैयारी को लेकर जमुआ में समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने की। जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि सुरेश राय ने किया। बैठक में जमुआ विधायक चंद्रिका महथा ने कहा कि कोडरमा के पूर्व सांसद रीतलाल प्रसाद वर्मा की जयंती 1 फरवरी को भंडारो में मनाई जाएगी। जिसमें अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति हो। इसके लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाए तथा कार्यक्रम को सफलीभूत बनाना है। बैठक में उपस्थित झाविमो केंद्रीय कमिटी के सचिव सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी प्रणव वर्मा ने कहा कि जयंती को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है। क्षेत्र के लोगों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है ताकि जयंती समारोह में अधिक से अधिक लोग भाग ले सकें। श्री वर्मा ने पिछले दिनों झाविमो कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो द्वारा किए हमला की कड़ी निंदा की। बैठक में संगठन के मजबूती तथा बूथ कमिटी के निर्माण पर चर्चा की गई। कहा कि जमुआ प्रखंड के सभी बूथों पर 5 फरवरी के अंदर बूथ कमेटी सदस्य का गठन कर लिया जाए। बैठक में विधायक चंद्रिका महथा, झाविमो नेता प्रणव वर्मा के अलावा रविंद्र यादव, सुरेश राय, सदानंद साव, उपप्रमुख प्रवीण कुमार साहू, मो ताहिर हुसैन, वैद्यनाथ यादव, दयानंद राय, विकास कुमार मंडल, झावियुमो प्रखंड अध्यक्ष पंसस उमाचरण पहाड़ी, खलील अंसारी समेत कई अन्य मौजूद थे।