पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीसी को एसीएमएस टीम ने हराया

पीसी को एसीएमएस टीम ने हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह - स्व सुनील सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मौके पर सर्कस मैदान में एसीएमएस दुमका बनाम पीसी देवघर के बीच खेले गए मैच में टॉस जीतकर पीसी के खिलाडिय़ों ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच में एसीएमएस के खिलाडिय़ों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १८ ओवर में ९ विकेट खोकर १८० रन बनाए। जवाबी पारी के लिए उतरी पीसी टीम के खिलाड़ी कोई खास बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर पाए और एसीएमएस की तेज गेंदबाजी के आगे पीसी टीम सभी विकेट खोते हुए महज १४१ रन ही बना पाई। मैच के दौरान एसीएमएस के आनंद दुबे ५५ रन और आनंद कुमार ४५ रन बनाकर आउट हो गए। जबकि पीसी टीम के देवाशीष ३ विकेट और चांद झा ने २ विकेट लिया। जवाबी पारी में पीसी के चांद झा ४२ रन व परवेज कुमार २६ रन बनाकर आउट हो गए। एसीएमसम के रमेश २ विकेट व सुमित कुमार ने भी २ विकेट लिया। मैन ऑफ दि मैच आनंद दुबे को घोषित किया गया। मौके पर दिनेश यादव, उपाध्यक्ष सैफ अली गुड्ु, संदीप गुप्ता, मो. शम्स, मो. इरशाद, अमित सिंह, बलवीर, रविराज, सहित जिला क्रिकेट खेल संघ के काफी पदाधिकारी मौजूद थे।