- Hindi News
- बीडीए कॉलेज में हड़ताल से विद्यर्थियों का पठन पाठन ठप
बीडीए कॉलेज में हड़ताल से विद्यर्थियों का पठन-पाठन ठप
भास्कर न्यूज - बेरमो
झारखंड प्रदेश महासंघ द्वारा आहूत तालाबंदी कार्यक्रम विंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय में ४४ वें दिन भी जारी रही। यहां सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने कॉलेज के अंगीभूतीकरण कराने का दृढ़ संकल्प लिया। प्रभारी प्राचार्य प्रो महेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक कॉलेज को अंगीभूत नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। वहीं शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की हड़ताल के कारण कॉलेज का पठन-पाठन ठप हो गया है। जिस कारण छात्रों में रोष है। इस संबंध में छात्रों ने बताया कि हड़ताल के कारण उनका भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। यहां डॉ विनय कुमार सिन्हा, डॉ एम चंद्रा, प्रोफेसर एस एन सिंह, डॉ जयकुमार सिंह, प्रो अभिमन्यु सिंह, प्रो रंजीत कुमार, डॉ एस के सिंह, प्रोफेसर आशीष कुमार, प्रो एस अहमद, प्रो केतकी सिन्हा, प्रो संध्या कुजुर, प्रो मीता राय, प्रो सनातन टुडू, शिक्षकेतर कर्मचारी अनंत मिश्रा, आर पी सिंह, साहेब रजक, सानु रजवार, जी सी महतो, मुकेश मिश्रा आदि लोग शामिल थे।
इससे पूर्व ४३वें दिन कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में तालाबंदी कार्यक्रम किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार डिग्री कॉलेज को न्याय दे, अन्यथा हम लोगों का आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।