पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजीएमएस ने किया निरीक्षण

डीजीएमएस ने किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो - कोडरमा रीजन के खान सुरक्षा निदेशक जयकुमार ने सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के ४,५,६ नंबर इंकलाइन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भूमिगत खदान का प्लान देखा व कई दिशा-निर्देश दिए। बाद में खदान के अंदर जाकर बारीकी से खदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने पैनल बी के रुफ, हवा की मात्रा, गैस मौजूदगी सहित अन्य कई सामग्री की जांच पड़ताल की।
यहां उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था में और ज्यादा सुधार लाने को कहा। उन्होंने खदान के अंदर लगभग सात पीलर कोयला निकासी नहीं किए जाने के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इतना कोयला बेकार छोड़ देना राष्ट्रहित के लिए बेहतर नहीं है।