चोरी के सूमो से चार अपराधी गिरफ्तार
> चोरी का एक सूमो भी बरामद, 6 लोग हुए फरार
भास्कर न्यूज - बेरमो
गुप्त सूचना के आधार पर बेरमो पुलिस ने एक चोरी के सूमो पर सवार चार अपराधियों को धर दबोचा। जबकि छह अपराधी गाड़ी से कूदकर भागने में सफल रहे। पकड़ाए गए अपराधी जेएच 10 ई 4617 नंबर की सूमो पर सवार थे। ज्योंही रात्रि में पुलिस ने उक्त वाहन को रोकवाया। इतने में छह लोग गाड़ी से उतरकर भाग खड़े हुए। जबकि पुलिस ने झरिया ((धनबाद)) निवासी मो टीपु, मो ताहीर, शेख हसीबुल्ला व विक्की साव को दबोच लिया। उनके पास से दुकान का ताला तोडऩे का औजार सहित तांबा पीतल चोरी करने के लिए पाटर््स, दुकानों की सामग्री चुराने की औजार बरामद की गई। अपराधियों ने पिछले कुछ दिनों में चंद्रपुरा, नावाडीह तथा फुसरो में हुए कई पाट्र्स दुकानों में चोरी किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उक्त अपराधियों को तेनुघाट जेल भेज दिया है।
सहित तांबा पीतल चोरी करने के लिए पाटर््स, दुकानों की सामग्री चुराने की औजार बरामद की गई। अपराधियों ने पिछले कुछ दिनों में चंद्रपुरा, नावाडीह तथा फुसरो में हुए कई पाट्र्स दुकानों में चोरी किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उक्त अपराधियों को तेनुघाट जेल भेज दिया है।