- Hindi News
- चार दिनी नॉक आउट बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू
चार दिनी नॉक आउट बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू
भास्कर न्यूज - गिरिडीह
विजय इंस्टीच्यूट की ओर से विजय इंस्टीच्यूट परिसर में आयोजित चार दिवसीय नॉक आउट बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत मंगलवार को गिरिडीह विधायक निर्भय शाहबादी, क्लब के राजेंद्र त्रिपाठी, शाईबाल गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप जलाकर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ खेल भी बेहद जरूरी है। इसलिए वे छात्रों से कहेंगे कि ऐसी प्रतियोगिता में वे जरूर हिस्सा लें, ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े। तीन समूहों में अंडर १३, १७ और १९ में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर-१७ का पहला गल्र्स सिंगल मैच हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत ऋचा कुमारी और सोनम कुमारी के बीच खेला गया। इसमें ऋचा कुमारी विनर घोषित की गई। इसी प्रकार अकांक्षा कुमारी व प्रकृति इशिका के बीच हुई प्रतियोगिता में अकांक्षा कुमारी विनर बनी। सृष्टि और प्रियंका कुमारी के बीच खेले मैच में सृष्टि विनर हुई।
अन्य ग्रुपों में ये
रहे विजयी
टूर्नामेंट के द्वितीय रांउड में प्रकृति ईशिका व मनीषा कुमारी जब बैडमिंटन कोट में उतरी तब प्रकृति ईशिका के दमदार प्रदर्शन के आगे मनीषा कुमारी टिक भी नहीं पाई और प्रकृति ईशिका ने मनीषा कुमारी को बुरी तरह से पराजित कर दिया। वहीं नुसरत परवीन और सुमरजीत कौर जब कोट में उतरी तब सुमरजीत कौर के बेहतर प्रदर्शन के आगे नुसरत परवीन की चुस्ती काम नहीं आई। जिससे नुसरत परवीन को पराजय का मुंह देखना पड़ा। बैडमिंटन कोट में उतरे ब्यॉज सिंगल में रोहित राज और शिवांश कसर के बीच खेले गए मैच में शिवांश कसर विनर घोषित किए गए। सृजनपाल और संजय कुमार के बीच हुए मैच में सृजनपाल को निर्णायक मंडली ने विनर घोषित किया।