बीडीओ के साथ मजदूर की नोकझोंक
भास्कर न्यूज - चंद्रपुरा
चंद्रपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पवन कुमार महतो के साथ मनरेगा मजदूर की नोंक-झांेक हुई। इस पर बीडीओ सह सीओ महतो ने अपने कार्यालय से मजदूर को धक्का-मुक्की देते हुए बाहर निकाला और चंद्रपुरा थाना पुलिस को सुपूर्द किया। बंदियो पंचायत के फतेहपुर निवासी डिलचंद महतो ने आवेदन के साथ मेट में काम मांगने के लिए बीडीआे ऑफिस में गया था। जिसके साथ ही बीडीआे महतो ने उक्त मनरेगा मजदूर से मेट की क्रियाकलाप पूछी। इस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं देकर बीडीआे के साथ तू-तू, मेैं-मैंे करने लगा। मजदूर डिलचंद महतो का कहना था कि आपने मुझे ट्रेनिंग नहीं दिलाई है तो मैं जवाब कैसे दूं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन
कर रही है।