पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी का हत्यारा भेजा गया जेल

पत्नी का हत्यारा भेजा गया जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारसनाथ - पत्नी के हत्यारे को डुमरी पुलिस ने मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। हत्यारा पति ने सोमवार को अपनी पत्नी की हत्या अपने चार बच्चों के सामने ही लोहे के रड तथा पत्थर की लोढ़ी से कर दिया था। इस संबंध में बताया जाता है कि डुमरी थाना क्षेत्र के बालेडीह विशनपुर निवासी विनोद यादव अपनी पत्नी जयंती देवी ((३२)) को बरामदे से घसीटते हुए घर के एक कमरे में ले गया तथा कमरे का दरवाजा बंद कर हत्या कर दिया। बताया जाता है कि जिस समय वह अपनी पत्नी को घसीट कर कमरे में ले जा रहा था उस समय उसके चारो बच्चे वहीं थे। बच्चों के चीखने-चिल्लाने से आस-पास के लोग वहां पहुंचे तथा कमरे के दरवाजा तोड़ा तब तक वह मर चुकी थी। लोगों ने विनोद यादव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्तिक यादव ने मामला दर्ज कराया था।