पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ जगदीश प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई

डॉ जगदीश प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमुआ
डॉ जगदीश प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि 27 जनवरी को भंडारो स्थित जगदीश प्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ जगदीश प्रसाद कुशवाहा स्मारक समिति ने किया था। पुण्यतिथि पर लोग आए और उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। फिर भी लोगों ने समाधि स्थल पर आकर श्रद्धासुमन अर्पित किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने बातचीत के दौरान कहा कि वे भाजपा के भीष्म पितामह थे। उन्होंने इस क्षेत्र में भाजपा के संगठन को मजबूत किया था।
स्वर्गीय कुशवाहा भाजपा के प्रेरणास्रोत
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राय ने कहा कि डॉ जगदीश प्रसाद कुशवाहा जनसंघ, आरएसएस और भाजपा के प्रचारक थे। उन्होंने भाजपा की मजबूती नींव रखी और भाजपा का झंडा बुलंद किया। समाजसेवी महावीर कुशवाहा ने कहा कि वे दलितों, गरीबों, शोषितों, पीडि़तों के लिए जीवनपर्यंत उन्हें अपना प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। उन्होंने पिछड़ों और उपेक्षितों का चतुर्दिक विकास किया। इस मौके पर भाजपा नेता कामेश्वर पासवान, महावीर कुशवाहा, कैलाश साव, हरिहर वर्मा, रिंकू वर्मा, अंजन सिन्हा, वरूण साव आदि थे।

, अजीत वर्मा, सुरेंद्र यादव, अशोक साव, रामदेव विश्वकर्मा, बसरूद्दीन अंसारी, रामानंद सिंह, रामानंद पांडेय, ऋषिकेश पांडेय, भोलानाथ द्विवेदी, प्रमोद वर्मा, आनंद वर्मा समेत अनेकों लोगों ने समाधि पर आकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।