धनवार में जेवीएम की बैठक
राजधनवार - धनवार प्रखंड जेवीएम की बैठक मंगलवार को डाकबंगला परिसर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार साव व संचालन जिब्रैल अंसारी ने किया।
बैठक में राज्य कमेटी और जिला कमेटी के दिलीप पासवान ने कहा कि जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि ऐतिहासिक होगी। इसमें पूरे प्रदेश से गणमान्य शामिल होंगे। जबकि प्रखंड अध्यक्ष धनवार के नेतृत्व में इसकी रूपरेखा तय की जा रही है। इसके लिए सात जोन में बांटा गया है, जिसमें छत्रधारी वर्मा, मकसूद आलम, जयप्रकाश वर्मा, रामदेव सिंह, उदयलाल साव, सुनील सिंह, सुधीर कुशवाहा, विदेशी पासवान, राजेश कुमार को जोन प्रभारी बनाया गया।