सरकार कर रही धनवार की उपेक्षा
राजधनवार - माले नेता राजकुमार यादव ने सरकार पर राजधनवार की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 6 जनवरी को मुख्यमंत्री के धनवार आगमन पर विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने धनवार में बिजली में सुधार, धनवार को अनुमंडल बनाने, बीपीएल में सुधार की बात की थी। लेकिन मुख्यमंत्री दो महीने का समय लेकर टाल गए। बिजली के अभाव में पेयजलापूर्ति भी ठप है। पहले 400 एमवीए बिजली मिलती थी। अभी मात्र 50 एमवीए बिजली मिलती रही। जबकि 9 फीडर में एक फीडर ही सप्लाय होता रहा। जब दूसरा फीडर लगाने के बाद कोडरमा से आपूर्ति ठप हो जाती थी। माले के आमरण अनशन के बाद जीएम ने सुधार का आश्वासन दिया है।
आश्वासन के बाद भी बिजली नियमित नहीं हुई तो माले फिर से आंदोलन को बाध्य होगी।
रिपोर्ट : प्रदीप प्रसाद