विकास को लेकर सीएम से मिले
जमुआ - झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य अक्षय कुमार अग्रवाल ने बताया है कि जमुआ क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए झामुमो सतत प्रयासरत है। वे पिछले दिनों पूर्व विधायक सुकर रविदास के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले और जमुआ के समग्र विकास पर बात की। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले और जमुआ के रेफरल अस्पताल को दर्जा देने, चिकित्सा पदाधिकारी समेत आवश्यक उपकरण उपलब्घ कराने की मांग की। इसके अलावा जमुआ प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने व प्रखंड की नावाडीह पंचायत के अंतर्गत प्रमाणिकडीह गांव में पुलिया निर्माण, धर्मपुर पंचायत के पाराखारो गांव में रोड का निर्माण, चचघरा पंचायत के जोरासांख स्थित हाई स्कूल में चहारदीवारी का निर्माण आदि की मांग की।
कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को हरसंभव ज्वलंत समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल के निदान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में गैब्रियल मरांडी, मंजूर अंसारी, सुलेमान अंसारी, पोलुस हांसदा आदि शामिल थे।
रिपोर्ट : सुधीर सिन्हा