पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरस्कृत किए गए प्रतिभागी

पुरस्कृत किए गए प्रतिभागी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुग्दा - विद्या सागर हाई स्कूल दुग्दा में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि चंद्रपुरा बीडीओ पवन कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है, इसलिए बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के संस्थापक सह प्राचार्य शिक्षा के विकास की दिशा में अच्छा काम कर रहे हैं। बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय विकास पर हर संभव मदद करने की बात कही। कार्यक्रम को एसएन शर्मा, श्रीमती नीरु चौहान सहित कई लोगों ने संबोधित किया।