पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप चोरी करने का लगाया आरोप

पाइप चोरी करने का लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ - हजारीबाग जिला के बरकट्ठा गांव के अरूण यादव ने जमुआ थाना क्षेत्र कुम्हरगडिय़ा गांव के बालेश्वर वर्मा के विरूद्ध जमुआ थाना कांड संख्या 32/14 के तहत मामला दर्ज कराते हुए कहा कि वर्तमान समय इसी थाना क्षेत्र कुम्हरगडिय़ा उसरी नदी पर ब्रिज का निर्माण कार्य करा रहा हूं। काम की देखभाल के रूप में रामचंद्र यादव कर रहे हैं और 23/01 की रात्रि में सभी ड्यूटी पर था। इसी बीच रात आठ बजे में साइट पर पुल निर्माण कार्य में सैंटरिंग का कार्य में लगे लोहे का पाइप एवं प्लेट भी लगा हुआ था। ड्यूटी पर तैनात गार्ड दिनेश वर्मा अपनी टॉर्च की रोशनी से देखा की एक आदमी लोहे का पाइप चोरी कर रहा है। तभी उसने हो-हल्ला करने लगा एवं साइड पर जाने लगा और चोरी करते चोर को पकड़ लिया।








हो-हल्ला सुनकर अन्य गार्ड भी गए। इसी बीच चोर ने दिनेश वर्मा को धक्का-मुक्की कर पाइप को छोड़कर भागने लगा। जब संदीप वर्मा एवं अशोक यादव नजदीक गया तो देखा कि कुम्हरगडिय़ा गांव के बालेश्वर वर्मा भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी मेरे साइड से 7 लोहे का पाइप चोरी हुआ मेरा दावा है कि बालेश्वर वर्मा ने ही सभी समान का चोरी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट : सुधीर सिन्हा