भाजपा के पास किसानों के लिए विजन
भास्कर न्यूज - जमुआ
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि भाजपा के पास किसानों के विकास के लिए विजन है। जबकि अन्य दलों के पास चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के विकास के लिए कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है। अब तक इस राज्य को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है और न ही कोई राहत कार्य चलाया गया है। श्री यादव उक्त बातें कारोडीह में कही। उन्होंने कहा कि राज्य की बदहाली के लिए झामुमो, कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।