पारा शिक्षक ने किया गबन: बीईईओ
चतरो - प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सचिंद्र नाथ ठाकुर ने देवरी थाना में आवेदन देकर कहा कि देवरी अंचल एक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय किरको के पारा शिक्षक सह विनोद यादव ने अध्यक्ष का फर्जी हस्ताक्षर कर 24 जून 2011 से 11 अप्रैल 2013 के बीच असैनिक कार्य निर्माण छात्रवृति वितरण, मध्याह्न भोजन की राशि का कुल मिलाकर एक लाख 24 हजार 336 रुपए व सात क्विंटल 32 किलो 400 ग्राम चावल का गबन करने का आरोप है। उक्त कार्रवाई क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आलोक में की गई है। इस बाबत देवरी थाना कांड संख्या 14/14 के तहत मामला दर्ज किया गया है।