ट्रेन से कोयला चोरी करते एक धराया
सरिया - हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में खड़ी कोयला लदी मालवाहक ट्रेन से कोयला उतारते हुए एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिया के ठाकुरबाड़ी टोला निवासी दिलीप मंडल ट्रेन से कोयला उतार रहा था। तभी रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें धर दबोचा। साथ ही मौके पर से लगभग ढाई क्विंटल कोयला भी जब्त किया है। इस बाबत इंस्पेक्टर टीएस अहमद ने बताया कि उक्त युवक पर रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर धनबाद जेल भेज दिया गया है।
प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन
नवडीहा - जमुआ प्रखंड के गोरो पंचायत के अंतर्गत गोरो गांव में प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन जिप अध्यक्ष मुनिया देवी एवं जमुआ विधान सभा के विधायक चंद्रिका महथा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर गोरो पंचायत के मुखिया सीताराम वर्मा, पंचायत समिति सदस्य रंधीर कुमार वर्मा, सियाटांड़ के मुखिया गुणवंती देवी, उपमुखिया मंजू देवी, नवडीहा पंचायत के मुखियापति ओम प्रकाश महतो, थाना प्रभारी अशर्फी पासवान, पंचायत समिति सदस्य सियाटांड़ प्रमीला देवी आदि मौजूद थी।
सिद्धेश्वर प्रसाद के निधन पर शोकसभा
गिरिडीह - माहुरी वैश्य महामंडल ने संगठन के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद के निधन पर एक शोकसभा की गई। जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रकाश सेठ, राजेंद्र कुमार तर्वे, राजकुमार चरणपहाड़ी, भरत प्रकाश लोहानी, शिव प्रसाद राम, डॉ विद्या भूषण, सुशील कुमार कंधवे, विरोंद्र चरण पहाड़ी, विमल चंद्र राम, अशोक राम आदि मौजूद थे।