महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
भास्कर न्यूज - बेरमो
सीसीएल मुख्यालय रांची के जीएम सिविल भी के सोफल ने बीएंडके एरिया का दौरा किया। यहां उन्होंने अधिकारियों से बात की। जिसमें कई दिशा-निर्देश दिए। यहां उपस्थित राकोमसं नेता अशोक सिंह ने कहा कि प्रबंधन के सामने शिकायत करने पर भी कोई असर नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष २०१० में कई कॉलोनियों में तारफेल्टिंग का काम किया गया था। लेकिन दो माह बाद ही सभी तारफेल्टिंग किए गए क्वार्टरों से पानी चूने लगा। इसकी शिकायत मैं पत्राचार करके २०१० से ही करते आ रहा हूं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि तारफेल्टिंग कार्य में ७ वर्ष की गारंटी दी गई थी। इस पर जीएम सोफट ने यहां के अधिकारी ए के तिवारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। वहीं अशोक सिंह ने कहा कि इस प्रक्षेत्र में दर्जनों काम बगैर टेंडर कराए ही मौखिक ढंग से किया जा रहा है।