पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां के लिए बेटा सड़क पर उतरा तो पुलिस उठाकर ले गई थाना

मां के लिए बेटा सड़क पर उतरा तो पुलिस उठाकर ले गई थाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> इलाज के दौरान सादे कागज पर लिया अंगूठे का निशान
भास्कर न्यूज - गिरिडीह
सादे कागज पर हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लेने के खिलाफ एक बेटे ने बुधवार को सड़क जाम किया तो पुलिस उठा कर उसे थाने ले गई।
मामला एसपी कोठी से सटे मोहलीचुंआ के एक परिवार से जुड़ा है। दरअसल, धन्नु साव का आरोप है कि उनकी पत्नी कालो देवी ((५०)) को एसपी कोठी के गार्ड दिलीप सिंह ने एसपी कोठी के गेट पर इसी माह धक्का मार कर गिरा दिया था। जिससे उनका पैर टूट गया। आनन-फानन में उस गार्ड ने उनका इलाज नवजीवन नर्सिंग होम में कराया और शुरूआती दौर में खर्चा भी वहन किया। लेकिन उनकी पत्नी से सादे कागज पर अंगूठे का निशान ले लिया और उनसे भी पांच सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। जिससे उनका परिवार आशंकित है। गार्ड से उस कागज को कई बार मांगा गया लेकिन नहीं मिला। अंत में उनके बेटे ने अपनी मां के साथ सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी पहुंची और उनके बेटे को उठा कर थाने ले गई है। पूछे जाने पर कहा कि इस संबंध में थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि इस संबंध में नगर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह ने किसी प्रकार की जानकारी से इंकार किया। कहा कि मामूली मामला है निबटा लिया जाएगा।