सपा का कार्यकर्ता मिलन समारोह
देवरी - समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवरी में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सपा नेता काशीनाथ यादव ने कहा कि जनता समस्या के जूझ रही है, पर सरकार सुविधा देने के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। इस मौके पर सपा नेता बहादुर सिंह, दयानंद पांडेय, जयदेव चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर प्रवीण कुमार, अशोक रविदास सहित कई लोगों ने भाग लिया।
साहू सम्मेलन 11 को खंडोली में
नवडीहा - जिला साहू संघ के सचिव बुधन शाह ने कहा है कि गांडेय विधानसभा के बेंगाबाद, गांडेय व मुफ्फसिल में साहू समिति की गठन कर लिया गया है। इस समिति को मजबूत बनाने के लिए जोर-शोर से संकल्प लेकर 11 फरवरी को पर्यटक स्थल खंडोली में जिला सचिव बुधन शाह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष रपुशुदन साहू भी शरीक होंगे। वहीं इस सम्मेलन में प्रखंड अध्यक्ष और जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।