पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियों की शिक्षा पर जोर देने की पहल

लड़कियों की शिक्षा पर जोर देने की पहल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गांडेय
समाज के संपूर्ण विकास के लिए बालकों के साथ बालिकाओं की शिक्षा पर भी जोर देने की जरूरत है। गांव में अब भी लोग बालकों की अपेक्षा बालिकाओं की शिक्षा पर कम ध्यान देते हैं। उक्त बातें जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कही। वे बुधुडीह स्थित आदर्श उच्च विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अब भी शिक्षा के बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। गांवों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो इसके लिए जनप्रतिनिधियों को पहल करनी चाहिए। जिप अध्यक्ष ने आदर्श उच्च विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग देने की बात कही। वहीं लोजपा नेता राजकुमार राज ने कहा कि आदर्श उच्च विद्यालय बुधुडीह के शिक्षक गांव में सराहनीय काम कर रहे हैं। कम पैसे के बावजूद वे ग्रामीण बच्चों को शिक्षा मुहैया करा रहे हैं। इस विद्यालय के सरकारीकरण के लिए सभी को मिल-जुलकर काम करना चाहिए। स्थापना दिवस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं के बेहतर कला प्रदर्शन को देखकर स्थापना दिवस समारोह में आए अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। जबकि इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रसाद मंडल, संस्थापक तारा प्रसाद वर्मा, मुखिया जनार्दन प्रसाद वर्मा, पंचायत समिति सदस्य शिवशंकर राम, शिक्षक प्रमोद राम, दशरथ कोल्ह समेत छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे।



आदर्श उच्च विद्यालय का स्थापना दिवस मना