- Hindi News
- टेंपो चालक संघ के लोग कांग्रेस में शामिल
टेंपो चालक संघ के लोग कांग्रेस में शामिल
भास्कर न्यूज - बेरमो
फुसरो टेंपो चालक संघ के लोगों ने कांग्रेस पर आस्था व्यक्त करते हुए असंगठित कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इन लोगों का स्वागत मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह तथा असंगठित कांग्रेस के परवेज अख्तर ने किया। यहां मंत्री सिंह ने कहा कि टेंपो चालकों को सरकारी बैंकों से ऋण दिलाकर अपना टेंपो दिलाया जाएगा। साथ ही इनके कार्यालय के फुसरो में सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। जिससे टेंपो चालकों को खाली समय में आराम करने का मौका मिल सके। अनूप सिंह ने कहा कि टेंपो चालकों को कहीं भी किसी तरह की परेशानी हो तो हमें सूचना दें। उसका निदान किया जाएगा। मौके पर टेंपो चालक संघ के अरविंद सिंह, मो सुल्तान, मनौवर अली, मो गुलाम, राजेश दत्ता, महादेव गिरि, राजेंद्र पासवान, विनोद नायक, अरुण साहनी, संतोष साहनी, कृष्णा शर्मा, बादल दत्ता, रामदेव दे, शंकर रवानी, धीरज प्रसाद, नसीम आदि मौजूद थे।