वनभोज में गोलबंदी के प्रयास
बिरनी - झाविमो ने बिरनी प्रखंड के नवाडीह गांव में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें केंद्रीय नेता नागेंद्र महतो, कोडरमा प्रभारी प्रणव वर्मा, नुनूलाल मरांडी, लक्ष्मण दास, राजदेव साव, रामकिशुन राम, रज्जाक अंसारी के अलावा कई नेतागण उपस्थित थे। वनभोज के इस कार्यक्रम में बिरनी प्रखंड के तमाम पंचायत व गांव के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया
था। यहां कार्यकर्ताओं को गोलबंद करने का प्रयास चला। यहां चुनाव को लेकर कई रणनीतियां तैयार की गई। एक तरफ वनभोज की तैयारी चल रही थी तो वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं को राजनीतिक के गुर सिखाए जा रहे थे।