पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिग्री कॉलेजों की हड़ताल से बच्चों का भविष्य अधर में

डिग्री कॉलेजों की हड़ताल से बच्चों का भविष्य अधर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

> बीडीए कॉलेज सहित राज्य के तमाम डिग्री कॉलेजों में 46वें दिन जारी रही तालाबंदी
> विद्यार्थियों का नामांकन, पठन पाठन सहित परीक्षाएं हुई हैं प्रभावित, प्रथम भाग का पंजीयन तक रुका
भास्कर न्यूज - बेरमो
विभिन्न मांगों के समर्थन में डिग्री कॉलेजों में किए जा रहे आंदोलन के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटकता जा रहा है। बीडीए कॉलेज पिछरी सहित राज्य के डिग्री कॉलेज घाटा अनुदान सहित अन्य मांगों के समर्थन में 16 दिसंबर से आंदोलनरत हैं।
कॉलेज के प्रोफेसर, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी पिछले 46 दिनों से प्रतिदिन कॉलेज आते हैं तथा पूरा समय कॉलेज में तालाबंदी कर गेट पर हड़ताल पर बैठ जा रहे हैं। इस आंदोलन से डिग्री स्तर के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय वर्ष का नामांकन एवं कक्षा का पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। प्रथम भाग का पंजीयन भी नहीं हो पाया है। हड़ताल के कारण डिग्री स्तर के सभी शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने से छात्र छात्राओं व अभिभावकों में राज्य सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने शिक्षकों की मांग को उचित मानते हुए उसे पूरा करने की मांग सरकार से की है। धरना कार्यक्रम में बीडीए कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवींद्र कुमार सिंह सहित प्रो डॉ महेश चंद्र, प्रो एके घोषाल, प्रो महेंद्र सिंह, प्रो जेके वर्मा, प्रो रंजीत कुमार, डॉ विनय कुमार सिन्हा, प्रो केतकी सिन्हा, प्रो बासुदेव रविदास, प्रो सनातुन टुडू, प्रो रवि रंजन, प्रो दाउद अंसारी, प्रो मीता राय, प्रो एएम अंसारी, प्रो डेजी सिंह, मुकेश मिश्रा, आनंद मिश्रा, आरपी सिंह, साहेब रजक, सानू सहित कई लोग उपस्थित थे।