पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार कर रही है गरीबों के हित में काम

सरकार कर रही है गरीबों के हित में काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ - राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के कार्यों को पहुंचाना चाहती है। इसके लिए प्रयास जारी है। सरकार गरीबों के हित में कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश में दिशोम गुरु शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास विकास का विजन है। इनके नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उक्त बातें बुधवार को केंदुआ गांव में जमुआ के पूर्व विधायक सुकर रविदास ने कही। उन्होंने कहा कि जमुआ में शीघ्र ही झामुमो कार्यालय खोला जाएगा। कार्यालय के माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कार्यालय खुलने से क्षेत्र की जनता की समस्याओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा। वे क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मांग पत्र सौंप चुके हैं। कहा कि जमुआ रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी व उपकरणों का अभाव है। इस संदर्भ में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इलाके का दौरा किया जा रहा है।




वे क्षेत्र में केंदुआ, मांझीझार, मनकडीहा, रांगामाटी आदि गांवों का दौरा कर सड़क, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पेयजल आदि समस्याओं से रूबरू हो चुके हैं। इस बाबत जिला प्रशासन को जानकारी दी जाएगी और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
रिपोर्ट : सुधीर सिन्हा