अचूक हथियार था सत्य-अहिंसा
> बेरमो कोयलांचल में जगह-जगह मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मागांधी की पुण्यतिथि
भास्कर न्यूज - बेरमो
बेरमो कोयलांचल में जगह जगह महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में युनाइटेड मिल्ली फोरम बेरमो द्वारा डॉ जाकीर भवन कुरपनिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरमित सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मौके पर सुजीत घोष, मो इरशाद, मो शमीम, सलीम, हकीम, आफताब, नौसाद अंसारी, मनोवर, साबीर अख्तर, जुबैर, आनंद विद्यार्थी, लल्लू शेख आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अफजल अनीश ने व स्वागत भाषण मो अरशद व धन्यवाद ज्ञापन मो मंसूर ने किया। समारोह को हाजी मो कलाम, संतोष महतो, अच्चु खान, मो शेखावत, नौशाद अख्तर, शमो समीम आदि लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। सत्य और अहिंसा से ही उन्होंने हमें आजादी दिलाई थी। सत्य और अहिंसा उनका अचूक हथियार था। उन्होंने बताया कि इस हथियार से देश व समाज का कल्याण हो सकता है। उनके विचार विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
ललपनिया में भी हुआ कार्यक्रम
ललपनिया - ललपनिया के गांधी चौक पर महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि टीटीपीएस के जीएम सह मुख्य अभियंता रामअवतार साहू ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र का संपूर्ण विकास संभव है। यहां पीओ सुखदेव महतो, गुलाबचंद हांसदा आदि थे।