निरीक्षण में बंद मिले कई आबा केंद्र
चतरो - जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इस्लामुल हक ने देवरी प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जमखोखरो पंचायत के जमखोखरो यादव टोला आबा केंद्र बंद था। आबा केंद्र किसगो दक्षिणी भाग बंद था वहीं आबा केंद्र गोर टोली की सेविका केंद्र को बंद कर कहीं गई थीं। ग्रामीणों ने बताया कि सेविका केंद्र को बंद कर हैदराबाद में दो माह से रह रही हैं।
जमखोखरो पंचायत में मात्र एक ही आबा केंद्र लालसिंहडीह केंद्र पर दस बच्चे व सेविका उपस्थित थी व पोषाहार बंद था। इधर खटौरी पंचायत के आबा केंद्र भी केंद्र बंद था। इस बाबत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्री हक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाए गए आबा केंद्रों के सेविका से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।