कई वारंटी गिरफ्तार, एक के घर कुर्की
चतरो - देवरी थाना के अलग-अलग मामले में वारंटी चल रहे नौ लोगों को देवरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें आठ लोगों को जमानत पर थाना से ही छोड़ दिया गया। बाकी एक व्यक्ति को जेल भेज दिया गया। वहीं देवरी थाना क्षेत्र के कैरीडीह निवासी कैलाश प्रसाद राम के घर में कुर्की जब्ती भी मंगलवार को की गई। इस बाबत देवरी थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि देवरी थाना कांड संख्या 26/13 धारा 7 ईसी एक्ट के अभियुक्त पर कार्रवाई करते हुए भागदेव सिंह पिता स्व. रूपलाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वहीं कोर्ट फस्ट एसजीएम गिरिडीह के एसटी नंबर 12/2 के वारंटी जनार्दन राय, संजय राय, रंजीत राय, टुक्की देवी, बिजली देवी, सदानंद राय, रामेश्वर राय, ग्राम पर्वतडीह को गिरफ्तार कर थाना में ही जमानत पर छोड़ दिया गया। इधर बोकारो जिला के जरीडीह थाना कांड संख्या 57/12 धारा 406, 409, 120डी भादवि के प्राथमिक अभियुक्त कैलाश प्रसाद राय पिता स्व बिहारी राय साकिन कैरीडीह के घर कुर्की-जब्ती किया गया।
रिपोर्ट : रामजी कुमार