पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लब में मनी गांधी की पुण्यतिथि

क्लब में मनी गांधी की पुण्यतिथि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह - महात्मा गांधी मध्य विद्यालय पचंबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत रघुपति राघव राजा राम.. गीत से की गई। जिसके बाद विद्यालय के सभी छात्रों ने एक एक कर महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिन्हा ने गांधी जी की पंक्ति मेरा जीवन ही मेरा संदेश है विषय पर चर्चा करते हुए महात्मा गांधी के संदेश का उल्लेख किया। कहा कि गांधी की जी की राह पर हमें सदैव अग्रसर रहना है। मौके पर रत्ना कुमारी, मुक्त मणि, रीता पीटर, तेजनारायण महथा, मनोज कुमार, सुधीर आदि मौजूद थे।