14वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम 2 को
गिरिडीह - सद्गुरु विवेक साहब की 14वीं पुण्य तिथि पर रविवार को कबीर ज्ञान मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें समाधि पूजन के साथ सत्संग, भजन, मां ज्ञान के उपदेश, नाट्य मंचन आदमी कौन आदि शामिल है। इस कार्यक्रम को भक्ति पूर्ण माहौल देने के लिए दो दिन पूर्व सस्वर साखी ग्रंथ और बीजक गं्रथ का पाठ रखा गया है। यह पाठ सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक अनवरत चलेगा। कबीर ज्ञान मंदिर के कार्यकर्ता अरुण माथुर ने कहा कि सद्गुरु विवेक साहब जी महाराज की तप:काया स्थानीय गुरुगोविंद धाम के अंत: तल में सिद्ध समाधि मंदिर के रूप में अवस्थित है। जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में लोग आते हैं।