पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ महीने में दो बार बदला कार्यालय

डेढ़ महीने में दो बार बदला कार्यालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिहिजाम - एक से डेढ़ माह में मिहिजाम थाने के निकट स्थित सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय का भवन दो बार बदला गया है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। फिलहाल रेलपार के कानगोई इलाका स्थित पावर ग्रिड परिसर में ही बिजली कार्यालय संचालित किया जा रहा है। शहर से काफी दूर होने के चलते लोगों को बिजली बिल जमा करने या अन्य बिजली संबंधी कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। यहां तक की मौजूदा कार्यालय तक जाने के लिए मुकम्मल सवारी तक की व्यवस्था नहीं है। या तो लोगों को निजी वाहनों से कार्यालय तक जाना पड़ता है या पैदल। इससे पहले कार्यालय को हटिया इलाके में शिफ्ट किया गया था।




लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण ही कार्यालय को कानगोई में शिफ्ट किया गया।