- Hindi News
- बिजली मामले में झारखंड होगा देश का बेहतर राज्य : राजेंद्र
बिजली मामले में झारखंड होगा देश का बेहतर राज्य : राजेंद्र
> मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दी कई जानकारी
भास्कर न्यूज - बेरमो
राज्य के ऊर्जा, वित्त व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने ढोरी लेडीज क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि झारखंड में राज्य सरकार सीसीएल, बीसीसीएल, सेल एवं निजी संस्थान के माध्यम से कुल 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलेगी। जिससे झारखंड की शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा होगा।
इंजीनियरिंग कॉलेज, पावर
इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए सरकार जल्द ही निर्णय लेकर राज्य में कॉलेज स्थापित करेगी। जिससे यहां के युवाआें को इंजीनियरिंग या मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए अन्य राज्यों के उपर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। सिंह ने कहा कि 1337 पारा मेडिकल कर्मचारियों का स्थायीकरण एक बडी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी बताया कि अनुबंध पर कार्यरत 200 चिकित्सा पदाधिकारियों की सेवा नियमित कर नियुक्ति दी गई है। 30 नए औषधि निरीक्षक भी बहाल किए गए हैं। एनआरएचएम के तहत 141 चिकित्सा पदाधिकारी, 21 एलोपैथ चिकित्सा पदाधिकारी, 27 नर्सिंग ट्युटर, 10 अन्य कर्मियों की नियुक्ति सरकार द्वारा की गई है। लगभग 16 हजार सहियाआें को मुफ्त साइकिल उपलब्ध कराई गई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। चिकित्सा के क्षेत्र में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस चालू करने की सरकार की योजना है, जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को कम समय में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर स्वास्थ्य सुविधा दी जा सके। पिछरी सहित गांगजोरी में 30/ -30 बेड वाले अस्पताल का शिलान्यास किया जा चुका है, जो 18 महीने के अंदर बनकर तैयार हो जाएंगे। इस दौरान पिछरी में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की घोषणा भी सिंह द्वारा की गई।
578 करोड़ ज्यादा वसूला गया राजस्व - राज्य की वित्तीय स्थिति पर चर्चा करते हुए मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्ष 2012-/13 में वाणिज्यकर विभाग द्वारा राजस्व की वसूली 3899$70 करोड़ थी, जो कि 2013-/14 में बढ़कर 4478 करोड़ हुआ जो कि 578 करोड़ ज्यादा है। राजस्व वसूली पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आधारभूत सरंचना को मजबूत करने के लिए वित्तीय स्थिति को मजबूत करना होगा। सिंह ने यह भी बताया कि राज्य के लोगों को 1 करोड़ वार्षिक शक्ल आय वाले व्यवसायियों को सामान्य तौर से कर निर्धारण से मुक्त रखा गया है।
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना की होगी समीक्षा
ऊर्जा मामले पर जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि आगामी 3 वर्षों में झारखंड सरकार द्वारा 15 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए कई नए पावर सेक्टर स्थापित किए जाएंगे। पतरातू में 660 मेगावाट के 2 नए पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। जिसके स्थापना की प्रक्रिया चालू है। झारखंड को विद्युत मामले में आत्मनिर्भर कर सभी गांवों को बिजली मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना की समीक्षा कर इससे वंचित ग्रामीण क्षेत्राों को इस योजना के तहत बिजली मुहैया कराया जाएगा। राज्य के 15 लाख 83 हजार 345 बीपीएल परिवारों को बिजली दिए जाने के लक्ष्य के मद्देनजर 13 लाख 33 हजार 151 कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत 1291 छूटे हुए गांवों के विद्युतीकरण का लक्ष्य है, जिसमें 510 गांवों का कार्य प्रगति पर है।
कई लोग थे उपस्थित - इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, राकोमसं नेता गिरजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, परवेज अख्तर, अजय सिंह, बीके सिंह, राजेश्वर सिंह, बैजनाथ सिंह, अमित सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
वर्ष 2017 तक 15 हजार मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन