कांग्रेस में लौटे सत्येंद्र नारायण सिंह
फुसरो - झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह बेरमो ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह ने एक समारोह आयोजित कर झाविमो छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में राज्य के संसदीय कार्य, वित्त, स्वास्थ्य, ऊर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। उन्होंने सत्येंद्र नारायण सिंह को पार्टी में शामिल होने पर माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।