सामग्री का किया गया वितरण
कथारा - कथारा स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के निजी मद से प्राप्त खेल साम्रगी एवं सीलिंग पंखा का वितरण जिप सदस्य सह लोकसभा के संयोजक भरत यादव द्वारा किया गया। यहां कई संस्थाओं को सामग्री दी गई। मौके पर रामजी प्रसाद, मनोज कुमार तिवारी, मनोज यादव ,तुलू गोप आदि ने सासंद के प्रयासों की सराहनीय की। इस अवसर पर दिलीप कुमार, रामेश्वर मंडल, रूपलाल गोप, उमेश कुमार, नेमचंद यादव, बिनोद यादव आदि उपस्थित थे।