- Hindi News
- गूंगी महिला न्यायालय से भेजी गई नारी निकेतन
गूंगी महिला न्यायालय से भेजी गई नारी निकेतन
भास्कर न्यूज - गिरिडीह
बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया चौक पर एक गूंगी महिला को बिरनी पुलिस 21 जनवरी को यात्री शेड के पास छोड़ गई। पहले बिरनी पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव में घुमाकर पहचान कराया। लेकिन महिला को कोई नहीं पहचान पाया। बिरनी पुलिस गुरुवार को उस महिला का संरक्षण किसी संस्था में देने को लेकर आवेदन दिया।
प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिवपाल सिंह की पहल पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हुए गूंगी महिला के बारे में जानने के लिए विशेषज्ञ शिक्षक योगेंद्र यादव को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांडेयडीह से बुलाया। विशेषज्ञ शिक्षक ने गूंगी महिला के बात कर बताया कि उसे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से छोड़कर चला गया था। गूंगी महिला अपने पति का नाम टेढ़ी-मेढ़ी अक्षर में दीप राणा लिखती हैं। महिला उम्र लगभग 35 वर्ष बताती है। पति शराब पीकर मारपीट भी करता है। संभवत: यह रांची के आसपास की रहने वाली होगी। गूंगी महिला को मदद के लिए बाल कल्याण कमेटी की अध्यक्ष रेणु वर्मा समेत कई लोग आगे आए। साथ ही जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार के सहयोग से उक्त महिला को नारी निकेतन रांची भेजने की तैयारी चल रही थी।