शिबू सोरेन का पुतला फूंका
फुसरो - मूलवासी आदिवासी संघ बेरमो द्वारा शिबू सोरेन का पुतला दहन बैंक मोड़ फुसरो में किया गया। इन लोगों का कहना है कि सुधीर महतो की धर्म पत्नी सविता महतो का अपमान हम झारखंडवासी बरदास्त नहीं करेंगे। गुरुजी ने जेएमएम के संस्थापक व पूर्व केंदीय अघ्यक्ष व झारखंड आंदोलनकारी भीष्म पितामह शहीद निर्मल महतो को भी अपमानित कर डाला। उन्हें यह भी समझ में नहीं आई कि सविता महतो किस परिवार की सदस्य हैं। जेएमएम के १८ विधायक होने के बाद भी अपना उम्मीदवारी नहीं बचा पाया। उन लोगों का कहना है कि सविता के पीछे पूरा झारखंड वासी हैं।