पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छाई से बीमार हो रहे शहरवासी

छाई से बीमार हो रहे शहरवासी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया - चाकुलिया शहर के वार्ड संख्या चार और पांच मुस्लिम बस्ती के लोगों ने बुधवार को अनुमंडलाधिकारी को पत्र लिखा है।इसमें श्रीगणेश राइस मिल और प्रदीप रबड़ इंडस्ट्रीज की चिमनी से निकलने वाली छाई पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि इन चिमनियों से निकलने वाली छाई से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। कुएं का पानी प्रदूषित हो रहा है।घर के आंगन और छत छाई से ढक जाते हैं।इस संबंध में चार जनवरी को भी एसडीओ से शिकायत की गई थी।लोगों ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च न्यायालय जाएंगे।