पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बद्री और लखाई के निधन पर शोक

बद्री और लखाई के निधन पर शोक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया - चाकुलिया झामुमो प्रखंड कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा की मौजूदगी में शोक सभा की गई।इसमें झामुमो के जिला उपाध्यक्ष स्व. लखाई हांसदा औरस्व. बद्रीनाथ मुर्मू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।हांसदा ने कहा कि लखाई की मौत से जिला कमेटी शोक संतप्त है। पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है।उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 35 हजार कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है।लगभग 70 हजार नए कार्यकर्ता को पार्टी से जोडऩा है।मौके पर मिर्जा सोरेन, सुशील शर्मा, जिप सदस्य दांदुराम बेसरा, कृषि उत्पादन बाजार समिति के उपाध्यक्ष जगन्नाथ महतो, प्रखंड सचिव सतदल महतो, नगर अध्यक्ष प्रदीप मल्लिक, मुखिया श्याम मांडी, त्रिलोचन राणा, अक्षेस के वार्ड पार्षद असगर हुसैन, मनोरंजन महतो, पूर्णेन्दु महतो, गणेश दत्त, बुना पाईकिरा आदि मौजूद थे।