पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमाल को लोस का टिकट देने की मांग

कमाल को लोस का टिकट देने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया - भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक बुधवार को गफुरबस्ती स्थित जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में जिला महासचिव मो. शमीम राज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 2014 के लोकसभा चुनाव में चतरा लोकसभा सीट से वरिष्ठ भाजपा नेता सह अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड प्रदेश के संस्थापक मो. कमाल खान को टिकट देने की मांग की गई।इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष रवींद्रराय को पत्र सौंपा जाएगा। मौके पर अब्दुल करीम अंसारी, शकील अहमद, मो. याकूब, मो. जमालुद्दीन, मो. करीम अंसारी, शफीक आलम, शेख गुलाबुदीन, सुरंजन मुर्मू, मो. आजीमुदीन अंसारी, शेख कादिर, अब्दुल सुभान, मुस्तफा आलम अंसारी, मो. शमीम राज, अब्दुल करीम अंसारी आदि मौजूद थे।