पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने की प्रभारियों की घोषणा

भाजपा ने की प्रभारियों की घोषणा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा - बाल मंडली सभागार में बुधवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा ((भाजपा)) की बैठक जिलाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पांच फरवरी तक प्रखंड कमेटी के विस्तार और नौ फरवरी को बाल मंडली में ही जिला कार्य समिति की बैठक करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों के मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की गई। विधायक लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि आदिवासी मंत्रालय बीजेपी नीत गठबंधन सरकार की देन है। जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि पार्टी द्वारा तय किए गए उम्मीदवार सर्वमान्य होंगे। मौके पर विश्राम मुंडा, रतन लाल बोदरा आदि मौजूद थे।
ये बने प्रभारी : सदर प्रखंड :अर्जुन बानरा, टोंटो व झींकपानी :आसमान सुंडी, नोवामुंडी :मधुसूदन तुबिद, जगन्नाथपुर :हरीश हेंब्रम, मंझारी व तांतनगर :साधुचरण बिरूवा, सोनुवा व गोइलकेरा :अमित अंगरिया, गुदड़ी, आनंदपुर व मनोहरपुर :विश्राम मुंडा, कुमारडुंगी व मझगांव :जगदीश पाठ पिंगुवा, खूंटपानी :सानगी बानरा, चक्रधरपुर : रतन लाल बोदरा, बंदगांव :ललित मोहन गिलुवा।