घोटाले के कारण काम प्रभावित : रामानुज
चाईबासा - भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता रामानुज प्रसाद शर्मा ने कहा कि झाविमो नेता दशरथ गागराई सस्ती लोक प्रियता के चलते बार-बार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का नाम लेते रहते हैं। दरअसल उनको मुंडा बुखार हो गया है। जिस बिजली की समस्या को लेकर वे हाय-तौबा मचा रहे हैं। उन्हें जानकारी होनी चाहिए कि मधु कोड़ा के शासन काल में राजीव गांधी विद्युत योजना में घोटाला होने के चलते ग्रामीण विद्युतीकरण प्रवाहित हुआ था। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि जहां तक विधान सभा क्षेत्र के विकास की बात है, आज खरसावां एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र है। उस विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर गांव बिजली से जुड़ चुके हैं। बचे हुए कुछ गांवों में बिजली का काम युद्धस्तर पर जारी है। जिस 24 गांवों के बारे में वे कह रहे हैं, आज वहां भी युद्धस्तर से कार्य चालू है। विद्युत कार्यों को देखकर अपना राजनीति चमकाने के अनाप-सनाप बयान व ग्रामीणों को बरगला कर आंदोलन कर राजनीतिक लाभ लेने के सिवाय कुछ नहीं है। अगर दशरथ गागराई को कुछ कहना है, तो बाबूलाल मरांडी के बारे में कहें, जिन्होंने भ्रष्टाचार का ऐसा बीज बोया वह वट वृक्ष के रूप ले लिया है।