605 पारा शिक्षकों की मेरिट लिस्ट तैयार
आदित्यपुर - सरायकेला-खरसावां में टेट पास शिक्षकों की मेरिट लिस्ट तैयार हो चुकी है। 605 शिक्षकों की सूची बनाई गई है। इसमें 50 प्रतिशत पारा व 50 प्रतिशत गैर पारा शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। जिले में 174 उर्दू शिक्षकों के पद रिक्त हैं, लेकिन अब तक महज छह आवेदन मिले हैं। इसकी जानकारी जिला शिक्षक अधीक्षक सुरेंद्र चंद्र घोष ने दी। उन्होंने बताया कि टेट पास बाकी बचे शिक्षकों की मेरिट लिस्ट अप्रैल में बनेगी, क्योंकि 31 मार्च 2014 को रिटायर होने वाले शिक्षकों के रिक्त पद पर इनकी भर्ती ली जाएगी।