पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्पूरी जयंती मनाने का लिया निर्णय

कर्पूरी जयंती मनाने का लिया निर्णय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा - नाई विकास मंच की बैठक बुधवार को बिहारी क्लब में अध्यक्ष शंभु शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। 24 जनवरी को प्रात: 8 बजे बिहारी क्लब से प्रभात फेरी निकाली जाएगी व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए एक कार्यसमिति बनाई गई है। मंच संचालन के लिए विमलचंद्र ठाकुर, अतिथियों के स्वागत हरिनारायण ठाकुर, सेवक ठाकुर, सरजू ठाकुर, अनिल ठाकुर व दिलीप ठाकुर करेंगे। सचिव दयानंद ठाकुर ने समाज के लोगों से जयंती समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। संरक्षक विजय ठाकुर ने अपने व्यवसाय से जुड़े नाई बंधुओं से आग्रह करते हुए कहा कि अपनी-अपनी दुकानें 24 जनवरी को बंद कर जननायक की जयंती में भाग लें।मौके पर दीपक ठाकुर, मानिक ठाकुर, आनंद ठाकुर, संजय शर्मा, विकास ठाकुर, अरूण ठाकुर, दीपनंदन शर्मा, नंदकिशोर ठाकुर, सतीश ठाकुर, विजय ठाकुर समेत समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे।
जीएम ने किया एटीएम का उद्घाटन
गुवा - गुवा में नवनिर्मित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम सेंटर का बुधवार को एसबीआई के महाप्रबंधक परवीन काला तथा गुवा महाप्रबंधक एके वर्मा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मौके पर मौजूद नेता ने स्टेट बैंक में सुविधा बढ़ाने तथा यहां होने वाली दिक्कतों के बारे में बाया। इस पर महाप्रबंधक ने जल्द ही समाधान निकालने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक सीडीके सिंह, मुख्य प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक लक्ष्मण बलमुचू सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
मांगी गई आधार कार्ड की कॉपी
गुवा - गुवा के पश्चिमी तथा पूर्वी मुखिया नूतन सुंडी तथा ललिता पुरती द्वारा विधवा पेंशनधारी सहित अन्य पेंशनधारियों को आधार कार्ड की कॉपी जमा करने को कहा गया है। ऐसा विभाग द्वारा निर्देश आने के बाद कहा गया। इस निर्देश विधवा सहित अन्य लोग परेशान दिखे। उनकी परेशानी का मुख्य कारण सभी के पास अबतक आधार कार्ड का नही होना है। इस बारे में जब ललिता पुरती से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिले से ऐसा निर्देश आया है। आधार कार्ड की रसीद से भी काम चल जाएगा। अब हर चीज आधार कार्ड मांगा जा रहा है। ज्यादातर लोगों का आधार कार्ड है। बाकी से प्राप्त करने की कोशिश जारी है।
हॉकी टूर्नामेंट का समापन 30 को
चाईबासा - जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष घनश्याम गागराई ने कहा कि हॉकी संघ के तत्वावधान में बंदगांव के टोकद मैदान में शहीद लाल सिंह मुंडा की स्मृति में हॉकी टूर्नामेंट कराया जा रहा है। झारखंड ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं। खेल का समापन 30 जनवरी को अपराह्न 2 बजे किया जाएगा।