सेरसा में परेड का पूर्वाभ्यास
भास्कर न्यूज - चक्रधरपुर
गणतंत्र दिवस को लेकर बुधवार को इकबाल सिंह सिंधू स्टेडियम ((सेरसा)) मैदान में परेड का पूर्व अभ्यास किया गया। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण कुमार चौरसिया ने खुद स्टेडियम पहुंचकर रेलवे सुरक्षा बल ((आरपीएफ)), रेलवे विशेष सुरक्षा बल ((आरपीएसएफ)), भारत स्काउट एंड गाइड, संत जोंस एंबुलेंस व रेलवे इंटर कॉलेज के परेड का निरीक्षण किया।उल्लेखनीय है कि रेलवे क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर सेरसा स्टेडियम में भव्य परेड के साथ स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। सर्वश्रेष्ठ परेड के लिए एडीआरएम कप भी प्रदान किया जाता है।