पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेरसा सीकेपी को हरा कर फ्रेंड्स क्लब फाइनल में

सेरसा सीकेपी को हरा कर फ्रेंड्स क्लब फाइनल में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चाईबासा
जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही 32वीं मिश्रीलाल जैन क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में फ्रेंड्स क्लब ने सेरसा चक्रधरपुर को 5 विकेटों से पराजित किया। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में खेले गए मैच में टॉस सेरसा चक्रधरपुर के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए सेरसा की टीम ने 32.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 191 रन बनाए।
सेरसा चक्रधरपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जितेन्द्र मिश्रा ने 4 छक्कों की मदद से 46 रन बनाया। वहीं, अन्य बल्लेबाजों में सज्जन शर्मा ने 4 चौकों की मदद से 28 रन, मधुसूदन तंतुबाई ने 3 चौकों और एक छक्का की मदद से 24 रन तथा एन उदयशंकर ने 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाया। फ्रेंड्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए इंद्रनील दास ने 41 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि रोहन, विकास यादव, राहुल राणा, आमीर, अनमोल एवं एस सेनगुप्ता को एक- एक विकेट मिला। वहीं जीत के लिए 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंडस क्लब की टीम ने 34.5 ओवरों में 5 विकेट 196 रन बनाया। फ्रें डस क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष दोदराजका ने 6 चौकों एवं 2 छक्का की मदद से शानदार 68 रन, इंद्रनील दास ने 3 चौकों एवं 3 छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन, सचिव शाहदेव ने 3 छक्कों की मदद से नाबाद 27 रन एवं विमलेश नाग ने 2 चौकों की मदद से 36 रन बनाया। सेरसा चक्रधरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित दास ने 54 रन देकर 2 विकेट लिया।