- Hindi News
- बच्चों और अभिभावकों को दिए सुरक्षा के टिप्स
बच्चों और अभिभावकों को दिए सुरक्षा के टिप्स
बच्चों को दिए गए सुरक्षा के टिप्स
आदित्यपुर - आदित्यपुर दो स्थित रोड नंबर 4 में प्ले स्कूल ‘बचपन’ के बच्चों और अभिभावकों को सेफ्टी की जानकारी दी गई। इसके लिए पुणे से एक्सपर्ट को बुलाया गया था। मौके पर राजीव रंजन सिंह, कंचन कुमारी, प्रीति कुमारी, भारती कुमारी, उषा किरण और नेहा कुमारी मौजूद थीं।
मतदाता दिवस मनाने की हुई तैयारी
आदित्यपुर - 25 जनवरी को देश भर में मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस बाबत गुरुवार को नगर पर्षद के नए भवन में 32 वार्डों के बूथ लेवल ऑफिसरों की बैठक बुलाई गई है। इसकी अध्यक्षता कार्यक्रम पर्यवेक्षिका भाग्य मणि पाठक करेंगी। इसके लिए नगर पर्षद आदित्यपुर ने विशेष तैयारी की है।